कांग्रेस के पांच नेताओं ने भाजपा का दामन थामा

देहरादून मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की मौजूदगी में आज चमोली जिले के कांग्रेस के पांच नेताओं ने भाजपा का दामन थामा इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के प्रदेश कार्यलय में किया गया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व दायित्वधारी एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे भुवन नौटियाल, चमोली के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष हरि सिंह रावत, पूर्व प्रमुख कर्णप्रयाग, पूर्व प्रमुख दशोली नंदन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख दशोली एवं पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष भगवती सिंह बिष्ट  शामिल हैं ।

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पार्टी में शामिल सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास जैसे सूत्र पर विश्वास रखती है और हम सबके सहयोग से विकास कार्य करते हैं , हम सभी का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि भाजपा की नीतियों के अनुसार यह देश तथा प्रदेश के विकास में अपनी सहभागिता करेंगे । सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में  भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संदीप रावत बबलू समेत चमेली के कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button