रुड़की – स्वतंत्र दिवस को तीसरी बार के विधायक बता रहे गणतंत्र दिवस

रुड़की – देश में इस बार स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में एक दूसरे को पछाड़कर स्वतंत्र दिवस मनाने की होड़ लगी हुई है। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाए हुआ है। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की बात की जाए तो उन्होंने तिरंगा सम्मान रैली निकालने की योजना बनाई हुई है।

जिसके चलते आज रामपुर चुंगी से एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें कलियर से कांग्रेस विधायक हाजी फुरकान अहमद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक प्रीतम सिंह के साथ पूर्व मेयर यशपाल राणा शामिल हुए।

जब कांग्रेसियों के द्वारा तिरंगा सम्मान रैली निकाली जा रही थी। तभी कलियर विधायक फुरकान अहमद 75वें स्वतंत्रता दिवस को 75वा गणतंत्र दिवस बताते हुए नज़र आए। अब यह या तो यह उनकी भूल थी या फिर उन्हे यह मालूम ही नही कि यह स्वतंत्र दिवस है या गणतंत्र दिवस। इसीलिए उनके द्वारा स्वतंत्र दिवस को गणतंत्र दिवस बोल दिया गया।

अब उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के खूब कमेंट भी आ रहे है। लेकिन जिस तरह विधायक जी के द्वारा स्वतंत्र दिवस को मीडिया के सामने गणतंत्र दिवस बताया जा रहा है, और यह सब बताने के बाद भी मानो उनको कोई फर्क नहीं पड़ा। और वह मीडिया के सवालों का जवाब देते चले गए।

लेकिन उनको एक बार भी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि उनके द्वारा स्वतंत्र दिवस को 75 वां गणतंत्र दिवस कहा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है विधायक जी देश के प्रति कितने गंभीर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button