देशभर में आज से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन, इन 19 आइटम पर लगी रोक
देहरादून- देशभर में आज से सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन कर दिया गया है। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक की कुल 19 वस्तुओं पर यह प्रतिबंध लगाया गया है। इसके तहत प्लास्टिक से बनी कई चीजें मिलनी बंद हो जाएंगी। इसमें रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें भी शामिल हैं, जो अब नहीं दिखेंगी। जाहिर है इससे व्यापारियों से लेकर आम नागरिकों को थोड़ी परेशानी जरूर होगी। लेकिन यह निर्णय पर्यावरण को ध्यान में रखकर लिया गया है।
सिंगल यूज प्लास्टिक की इन चीजों पर लगा बैन –
प्लास्टिक कैरी बैग, पॉलीथीन, प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे , कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, थर्माकोल (पॉलिस्ट्रीन), प्लास्टिक की प्लेट, प्लास्टिक के कप, प्लास्टिक के गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे, मिठाई के डिब्बों को रैप या पैक करने वाली फिल्म, इन्विटेशन कार्ड, सिगरेट के पैकेट, 100 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक या पीवीसी बैनर, स्टिरर (चीनी आदि मिलाने वाली चीज)