खाई में गिरा मैक्‍स वाहन, 12 घायल

देहरादून। रायपुर के मालदेवता क्षेत्र के पास फुलैत गांव के निकट गाड़ी खाई में पलट गया। इस हादसे में मैक्स गाड़ी ड्राइवर सहित 12 सवारियां घायल हो गए। क्षे़त्र के लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को कोरोनेशन व दून अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।रायपुर के थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि मंगलवार सुबह एक मैक्स गाड़ी देहरादून की तरफ आ रहा था। फुलैत गांव के निकट वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सवारियों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि सभी लोग सिमयारी गांव के निवासी हैं और गांव से सुरकंडा देवी मंदिर जा रहे थे। घायलों में मैक्स वाहन चालक गंभीर सिंह, महादेव, रजनी देवी, केशव रावत, हिमांशु, कीडी देवी, आनंदी देवी, कविता भट्ट, मंजू, प्रियांशु, सहदेव, और राजेंद्र भट्ट शामिल हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button