नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर यूपी में भड़की हिंसा मामले में अब तक 304 लोग गिरफ्तार, योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

देहरादून: निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद अब उनकी गिरफ्तारी को लेकर देश के कई शहरों में प्रदर्शन और हिंसा देखने को मिल रही हैI उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भड़की ह‍िंंसा के मामले में अबतक 304 आरोप‍ितों को ह‍िरासत में ल‍िया गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दंगा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए हैंI उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज, हाथरास, फ‍िरोजाबाद, सहारनपुर में भड़की ह‍िंंसा में अब तक 304 आरोप‍ितों को पुल‍िस ने गिरफ्तार क‍िया है। प्रदेश को दंगों करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्ती करने के निर्देश दिए हैंI मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद अब हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य है। अब तक गिरफ्तार किये गए लोगों में प्रयागराज से 91, हाथरस से 51, सहारनपुर से 71, मुरादाबाद से 34, फिरोजाबाद से 15, अलीगढ़ से छह, अम्बेडकरनगर से 34 और जालौन से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ पथराव, माहौल बिगाड़ने तथा लोगों को भड़काने में लिप्त होने का आरोप है। बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है। एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया क‍ि ह‍िंंसा के मामले में अबतक 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं आज प्रयागराज में ह‍िंंसा के आरोप‍ित जावेद के घर पर भारी संख्‍या में पुल‍िस फोर्स की मौजूदगी में पीडीए ने बुलडोजर की कार्रवाई की। ज‍िसके तहत उसके मकान के अवैध ह‍िस्‍से का ध्‍वतीकरण क‍िया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button