शादी में चली गोली दूल्हे को जा लगी, लोगों में मची भगदड़

नैनीताल – ओखलकांडा ब्लॉक के सुनकोट में सोमवार को जयमाला कार्यक्रम के दौरान अचानक गोली चली और दूल्हे की पीठ को रगड़ती हुई निकल गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। वैवाहिक कार्यक्रम रोक दिए गए। घायल दूल्हे को पाटी (चंपावत) में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है।आपको बता दें कि गोली किसने चलाई, इसका पता नहीं चल सका है। सूचना पर मुक्तेश्वर पुलिस और राजस्व पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी जुटाई। सोमवार को देवीधुरा (चंपावत) निवासी दीवान सिंह के बेटे विजय लमगड़िया की बरात सुनकोट निवासी राम सिंह बोहरा के यहां आई थी। दोपहर करीब एक बजे बरात लड़की के घर पहुंची। स्वागत के बाद बराती खाना खाने लगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button