देहरादून: विदेश जाएंगे कैबिनेट मंत्री समेत 6 विधायक, जैविक खेती की बारीकियों का करेंगे अध्यन
देहरादून: विदेश जाएंगे कैबिनेट मंत्री समेत 6 विधायक, जैविक खेती की बारीकियों का करेंगे अध्यन
केंद्र और प्रदेश सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है और इसके लिए कई अभियान भी चलाए जा रहे हैं….जैविक खेती की प्रैक्टिस को देखने के लिए अब उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी समेत 6 विधायक विदेश दौरे पर जा रहे हैं। दरअसल, इस दौरे के दौरान 7 सदस्यीय ये डेलिगेशन 4 देशों का दौरा करेगा और इस दौरान उन देशों में जैविक खेती की प्रैक्टिस देखेगा। जानकारी देते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि फिलहाल ये तय किया गया है कि सत्ता पक्ष के चार और विपक्ष के 2 विधायकों के साथ वो 25 जुलाई को विदेश दौरे पर जा रहे हैं। जहां वो जैविक खेती की बारीकियों को देखेंगे।
दरअसल, यूरोप के देश जर्मनी में हर साल पूरे विश्व के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन होता है जिसमें इस बार उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में एक डेलिगेशन इस सम्मेलन में शामिल होने जा रहा है जिसमें सत्ता और विपक्ष दोनों के विधायकों के अलावा अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि से संबंधित और जर्मनी के साथ एक बेहद महत्वपूर्ण MOU उत्तराखंड कृषि विभाग साइन करने जा रहा है। केवल जर्मनी ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के कृषि मंत्री की अध्यक्षता में जा रहा ये डेलिगेशन, रोम, स्विजरलैंड और फ्रांस देश भी जा रहे हैं।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बता कि ये वो देश हैं जिन्होंने कृषि के क्षेत्र में बेहद प्रगति की है और इस दौरे के दौरान कृषि के तमाम विषयों पर चर्चा होगी…. इन देशों में इस्तेमाल की जाने वाली टेक्नोलॉजी पर गहन शोध करने के बाद इन्हें किस तरह से उत्तराखंड के हित में इस्तेमाल किया जाना है इसकी दिशा में काम किया जाएगा। इस दौरे से राज्य को क्या फायदा होगा इसकी जानकारी कृषि मंत्री वहां से वापस आने के बाद साझा करेंगे।