5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें

1-चमोली: चमोली में एक निजी स्कूल की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी शिक्षक का एनएसयूआई ने पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि आरोपी शिक्षक का संबंध एबीवीपी से है, जो बीजेपी का चाल चरित्र और चेहरा को दर्शाता है।

2- हल्द्वानी: हल्द्वानी में खेल महाकुंभ 2022 की शुरुआत हो गई है। जिसमें जिले के करीब 400 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। ये खेल महाकुंभ 9 दिनों तक चलेगा।

3- देहरादून: देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पलटन बाजार की दुकानों को भगवा रंग से रंगा जाएगा। इसके साथ ही दून स्मार्ट सिटी परियोजना में नया विवाद जुड़ गया है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा अब बाजारों को भी भगवा करने की साजिश रच रही है।जबकि भाजपा सर्वसम्मति से निर्णय लेने की बात कह रही है।

4- हल्द्वानी: हल्द्वानी के वन अनुसंधान केंद्र में एक्वेटिक जोन बनाया गया है। जिसमें आजकल 5 तरह की वॉटर लिली खिली हुई है। साथ ही यहां लोटस की कई प्रजातियां भी मौजूद हैं।

5- टिहरी: टिहरी में नामी कंपनी का बिस्किट का सैंपल फेल होने पर निर्माता व वितरक पर ₹50-50 हजार का जुर्माना लगाया है। 9 जुलाई 2020 को विभागीय टीम जौनपुर ब्लॉक के नैनबाग क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान सैंपल लिया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button