उत्तराखंड

हल्द्वानी के महिला डिग्री कॉलेज में 400 से ज्यादा सीटें खाली

हल्द्वानी शहर के महिला डिग्री कॉलेज में 400 से अधिक सीटें खाली है। यहां 1,047 सीटों में से मात्र 648 सीटों पर ही एडमिशन हुए है। इस वर्ष कॉलेज में छात्राओं ने दाखिला लेने में बहुत कम रूचि दिखाई है।

उत्तराखंड के कुमाऊं रीजन में स्थित हल्द्वानी शहर के महिला डिग्री कॉलेज से आवेदन के बारे में हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। हल्द्वानी के महिला डिग्री कॉलेज में 400 से ज्यादा सीटें खाली हैं। इस वर्ष छात्राओं ने दाखिला लेने में कम रुचि दिखाई है। यहां 1,047 सीटों में से मात्र 648 सीटों पर ही एडमिशन हुए है। वहीं कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में हर साल की तरह इस बार भी सीटों से ज्यादा छात्रों के दाखिले हो चुके हैं।

प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने दी जानकारी

हल्द्वानी महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने जानकारी दी है कि इस साल कॉलेज में 1,047 सीटों में से 648 सीटों पर छात्राओं ने दाखिला लिया है। प्राचार्य ने बताया कि बीए में 306, पीसीएम ग्रुप में 67, बायो ग्रुप में 152, बीकॉम ऑनर्स ग्रुप में 56 और बीकॉम में कुल 67 छात्रों ने दाखिला लिया है।

निर्देश अनुसार होंगे बची सीटों पर दाखिले

महिला डिग्री कॉलेज में वर्तमान में 400 से ज्यादा सीटें खाली हैं। यहां केवल 1,047 सीटों पर दाखिला हुआ है। हल्द्वानी महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित के अनुसार शासन की तरफ से निर्देश आने के बाद बची हुई सीटों पर दाखिले कराए जाएंगे।

समर्थ पोर्टल के जरिए हुए दाखिले

इस वर्ष समर्थ पोर्टल के जरिए कॉलेज में दाखिला हुआ है। इससे पहले कुमाऊं विव्श्र विद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेज में आवेदन के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर दाखिला करना पड़ता था। वहीं इस बार समर्थ पोर्टल में हुए पंजीकरण के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button