छत्तीसगढ़ सरकार ने हिमाचल को दी 11 करोड़ की मदद

रायपुर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारी बारिश ने देश के दो राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जमकर तबाही मचाई है। जगह-जगह भूस्खलन के कारण बड़ा नुकसान हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार ने हिमाचल के लोगों की मदद के लिए 11 करोड़ की सहायता राशि की घोषणा की है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक विपदा आई है। ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की थी और हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी।

मुख्यमंत्री बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे।

–आईएएनएस

एसएनपी/एबीएम

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button